{"_id":"68925c527e9868f0df06b0e4","slug":"another-devotee-injured-in-a-collision-with-a-vaccination-vehicle-also-died-shravasti-news-c-104-1-srv1002-113180-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: टीकाकरण वाहन की टक्कर से घायल दूसरे श्रद्धालु की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: टीकाकरण वाहन की टक्कर से घायल दूसरे श्रद्धालु की भी मौत
Wed, 06 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती l भिनगा-सिरसिया मार्ग पर चिलहरिया के पास टीकाकरण वाहन की टक्कर से घायल राजेश कुमार (25) ने भी देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाली भिनगा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरसिया पुलिस ने टीकाकरण वाहन को अब तक कब्जे में नहीं लिया है।
बताते चलें कि कोतवाली भिनगा के गोठवा चैलाही निवासी राजेश, अलखराम, पतिराम व किशांत सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए सिरसिया स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर गए थे। यहां जलाभिषेक के बाद चारों बाइक से लौट रहे थे।
इस दौरान चिलहरिया के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार टीकाकरण वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे किशांत की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल राजेश, अलखराम, पतिराम को सीएचसी सिरसिया से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया था। जहां देर रात राजेश की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
वाहन नहीं लिया कब्जे में, तहरीर का इंतजार
हादसे के बाद सिरसिया पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। पुलिस ने दो-दो मौतों का कारण बनने वाले वाहन को अब तक कब्जे में नहीं लिया है। सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर टीकाकरण वाहन कब्जे में लिया जाएगा।