Shravasti: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद...एक फरार
श्रावस्ती में पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी शातिर तस्कर गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती के घुड़दौरिया गांव के निकट बुधवार रात पुलिस व एसओजी टीम की 25 हजार के इनामिया शातिर से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शातिर के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार शातिर के कब्जे से पुलिस ने देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया।
एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर मल्हीपुर के लक्ष्मणपुर कोठी के निकट राप्ती नहर पटरी से घुड़दौरिया गांव की ओर जा रहे हैं। शायद यह लोग कहीं पशु चोरी की फिराक में हैं। इस पर एसओजी प्रभारी ने मल्हीपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ मिलकर रात करीब 02:15 बजे घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख किसी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने भिनगा के लोखडिय़नपुरवा निवासी मंगल पुत्र शंकर को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़े- उप राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: 'मां हमारी नहीं रह जाती... सबकी हो जाती हैं', अनार पटेल का भावुक कर देने वाला भाषण
वहीं, इसका दूसरा साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा। घायल मंगल को सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मौके से भागे सिपाही लाल यादव पर 10 हजार का इनाम घोषित है। उसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े- UP News: विपक्ष से राजनीतिक औजार छीनने की कोशिश है जातीय जनगणना का फैसला, बिहार चुनाव में दिख जाएगा नफा-नुकसान
गिरफ्तार मंगल के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया गया है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम सहित जिले के थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर व शस्त्र अधिनियम के नौ केस दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.