फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ambulance caught in the crowd, patient upset

भीड़ में फंसी एंबुलेंस, मरीज परेशान

Tue, 19 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ambulance caught in the crowd, patient upset
श्रावस्ती में जाम में फंसी एंबुलेंस व स्कूली वैन। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री के आगमन से करीब दस मिनट पूर्व कलेक्ट्रेट चौराहे से लेकर केंद्रीय विद्यालय तक फोरलेन पर यातायात रोक दिया गया। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइंस में उतने के बाद गार्ड ऑफ आनर दिलाने व उसके बाद कलेक्ट्रेट में काफिला पहुंचने तक ट्रैफिक जाम रहा। इसके चलते जहां कई एंबुलेंस से आए मरीज आवागमन बहाल होने तक परेशान रहे। वहीं अस्पताल आए मरीज भी करीब एक घंटे तक अंदर ही फंसे रहे।
विज्ञापन

भांजे के कंधे पर बस तक पहुंचा मामा
सिरसिया थाना क्षेत्र के उधौपुरवा निवासी राम सागर (70) पुत्र ताल्लुकदार पर दीवार गिर गई थी। इसमें उसका दाहिना पैर टूट गया था। मुख्यमंत्री के आगमन के कारण दो एंबुलेंस उनके साथ लगा दी गई थी। ऐसे में रामसागर को बस का सहारा लेना पड़ा। उसे लट्ठापुरवा निवासी उसका भांजा विश्राम पुत्र बद्री अपने कंधे पर लाद कर ले गया।
विज्ञापन

मायूस लौटे फरियादी
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार निवासी मोहम्मद तौफीक को 19 दिव पूर्व पड़ोसियों ने मारा पीटा था। इसकी सूचना के बाद न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही जिला प्रशासन ने ही। ऐसे में मंगलवार को तौफीक मुख्यमंत्री को अपनी व्यथा सुनाने आया था। जिसे मुख्यमंत्री के आसपास नहीं जाने दिया गया। यही हाल कई अन्य फरियादियों का भी रहा। जो मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी व्यथा सुनाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों इंतजार करते रहे छात्र
केंद्रीय विद्यालय में छुट्टी होने से पूर्व ही फोरलेन पर आवागमन रोक दिया गया। इसके चलते केंद्रीय विद्यालय के सामने वाहनों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसे देखते हुए विद्यालय में करीब एक घंटे बाद छुट्टी दी गई। ऐसे में बच्चे मुख्यमंत्री के कलेक्ट्रेट जाने का इंतजार करते रहे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद बच्चे घर जा सके। यही हाल कई अन्य विद्यालयों का रहा। जिनके वाहन घंटों जाम में फंसे होने के कारण बच्चे परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed