फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Altercation with agency staff over failure to get a gas cylinder.

Shravasti News: गैस सिलिंडर न मिलने पर एजेंसी कर्मियों से हुई नोकझोंक

Sat, 04 Jul 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 04 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Altercation with agency staff over failure to get a gas cylinder.
गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए कर्मियों से नोकझोंक करते उपभोक्ता।
गिलौला। ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इसके चलते ही प्रशासन के तमाम दावे के बावजूद गैस एजेंसियों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को गिलौला स्थित भारत गैस एजेंसी पर भारी भीड़ के चलते एजेंसी कर्मियों व उपभोक्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मियों पर वितरण में मनमानी बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन

भारत गैस एजेंसी पर लाइन में लगे कतार गांव निवासी तस्लीम ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे हैं, इसके बावजूद बुकिंग का सिलिंडर नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मचारी वितरण में चहेतों को प्राथमिकता देते हैं। संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मी आने पर पासबुक सबसे पहले जमा कर लेते हैं। पासबुक जमा करके घंटों इंतजार करवाते हैं और अंत में सिलिंडर खत्म होने की बात कहकर वापस कर देते हैं। एजेंसी के गेट पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे पवन ने बताया कि वह ई केवाईसी के लिए कई दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एजेंसी पर तैनात कर्मी अजय ने बताया कि स्टॉक में 73 सिलिंडर मौजूद हैं। ऑपरेटर के आने के बाद ही गैस सिलिंडरों का वितरण किया जाएगा। ऑपरेटर के न आने के कारण ही वितरण में कुछ परेशानी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed