{"_id":"62127a69979d93264a01005a","slug":"akhilesh-priyanka-born-with-silver-spoon-srawasti-news-lko6186996115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी के चम्मच संग पैदा हुए अखिलेश व प्रियंका, मोदी जी की योजनाओं का उड़ाते मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी के चम्मच संग पैदा हुए अखिलेश व प्रियंका, मोदी जी की योजनाओं का उड़ाते मजाक
विज्ञापन
इकौना के जगतजीत इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे?
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को श्रावस्ती में इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश व प्रियंका चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। जो मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का मजाक उड़ाया करते थे। वही योजनाएं देश के विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। उन्होंने मोदी व योगी सरकार की योजनाओं का गुणगान करते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया।
इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामफेरन पांडे के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अखिलेश व प्रियंका चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। जो मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का मजाक उड़ाया करते थे। वही योजनाएं देश के विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने की प्रथा नरेंद्र मोदी ने शुरू की है। भाजपा अकेली पार्टी है जो वह कहती है वह करती है। भाजपा प्रत्याशी की जीत से उत्तर प्रदेश व देश मे विकास के रास्ते खुलेंगे। आपके वोट की ताकत है कि जम्मू-कश्मीर में दो निशान दो विधान समाप्त कर देश के 156 कानून जो वहां लागू नहीं थे उन्हें अनुच्छेद 370 समाप्त कर लागू कराया।
अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि आज कल अखिलेश जी टीका लगाकर मंदिरों में घंटियां बजा रहे हैं। जब समय था तब राम जन्मभूमि के कार्यसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। भाजपा ने 13वीं शताब्दी के काले कानून तीन तलाक को समाप्त कर करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को आजादी दिलवाने का काम किया है। हमारी पार्टी गरीब, वंचित, शोषित, किसान व मजदूरों की पार्टी है। जिसका प्रमाण है कि हमने 130 करोड़ लोगों का जनधन योजना के खाता खुलवाए, गरीब लोगों को नि:शुल्क राशन वितरण कराया व कोरोना महामारी में 20 करोड़ लोगों के खाते में 500 रुपये भेजने का कार्य किया। इसके अलावा 10 करोड़ घरों की महिलाओं को नि:शुल्क गैस सिलेंडर देने के साथ ही किसान सम्मान निधि के तहत करोड़ों किसानों को लाभान्वित कर रहे हैं। देश के 18 हजार ग्राम में 250 करोड़ घरों में सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण कराया गया है। आयुष्मान योजना के तहत 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक के निशुल्क इलाज के लिए गोल्डन कार्ड बनवाया गया। स्वच्छ भारत की बात गांधी जी के बाद केवल नरेंद्र मोदी जी ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने 11 करोड़ घरों में इज्जत घर बनवाने का कार्य किया। स्वास्थ्य शिक्षा की व्यवस्था दुरुस्त की गई। केवल उत्तर प्रदेश में ही 5 वर्ष में 59 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए। अपराधियों पर नकेल कसी गई। सरकार बनने पर 80 लाख प्रधानमंत्री आवास देंगे। 2 करोड़ युवाओं को स्वरोजगार के लिए लैपटॉप देंगे, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देंगे दीपावली व होली पर एक-एक मुफ्त घरेलू सिलेंडर देंगे, किसानों को मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था होगी गन्ने का भुगतान 14 दिनों के भीतर होगा। इसके साथ ही देवबंद, मेरठ, कानपुर, बहराइच व आजमगढ़ में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड बनेगा। योगी के समय में 5 वर्षों से आजम खान, मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद जैसे माफिया जेलों में गुल्ली-डंडा खेल रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने जिले की दोनों सीटों से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, रमन सिंह, रणबीर सिंह, प्रेम सिंह नायक, सर्वेश मिश्रा, मिथलेश पांडे, मिथलेश सिंह, राहुल मणि त्रिपाठी, श्रवण सिंह, ओम प्रकाश दुबे, विवेक सोनी, सनी खोसला, विपिन शुक्ला, विनय पांडे, करमवीर सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।