फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Advocate dies of Corona, ten infected

कोरोना से अधिवक्ता की मौत, दस संक्रमित

Fri, 07 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Advocate dies of Corona, ten infected
श्रावस्ती। इकौना के टीचर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता की कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गयी। अधिवक्ता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत बहराइच में किया गया। उधर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एसीएमओ सहित दस लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद सीएमओ कार्यालय को बंद कर अन्य स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
विज्ञापन

टीचर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता तीन अगस्त को कोरोना संक्रमित मिले थे। शुगर व ब्लडप्रेशर की समस्या के कारण उन्हें लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां गुरुवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। अधिवक्ता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत बहराइच के त्रिमुहानी घाट पर किया गया। अधिवक्ता की पत्नी के भी कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

तहसील इकौना में शुक्रवार को अधिवक्ता संघ भवन में शोक सभा आयोजित कर अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी गयी। उधर जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एसीएमओ सहित दस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद जहां मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया है, वहीं नौ अन्य स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। गुरुवार को इंडियन बैंक की मुख्य शाखा भिनगा के गार्ड में संक्रमण की पुष्टि के बाद उसे बंद किया गया था। जिसे सैनिटाइजेशन के बाद शुक्रवार को खोल दिया गया है। जिले में शुक्रवार आई रिपोर्ट के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 234 पहुंच गई है। इनमें से 136 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 94 लोगों का इलाज किया जा रहा है। चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed