फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Administration helped the needy

जरूरतमंदों के लिए प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

Wed, 01 Apr 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Administration helped the needy
श्रावस्ती। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद लोग घरों में नहीं रुक रहे हैं। कोई फल व सब्जी तो कोई राशन के लिए घर से बाहर निकल रहा है। इसे रोकने के लिए प्रशासन गरीब व जरूरतमंदों को उनके घर पर ही सामान मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए जिला व पुलिस प्रशासन अब उनको घर पर ही दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं मुहैया करा रहा है। सीओ इकौना तारकेश्वर पांडे ने अपने पैसे से गरीबों में लंच पैकेट का वितरण किया। वहीं एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा ने भी गरीबों को लंच पैकेट वितरित किया।
विज्ञापन

नासिरगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शंभूनाथ उपाध्याय ने समाजसेवी के सहयोग से मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार ने 120 गरीबों को गुलरा फटवा सहित अन्य गांवों में जाकर लंच पैकेट बंटवाया। यूपी 112 पीआरवी वाहनों से भी लंच पैकेट वितरित किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा दद्दन सिंह द्वारा बाहर से आने वाले लोगों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें लंच पैकेट, बिस्किट व पानी वितरित कराया गया। प्रभारी निरीक्षक गिलौला केके यादव ने यूपी 112 कंट्रोल रूम की सूचना पर अगरडिहा निवासी गोविंद को आटा, चावल, आलू, टमाटर, हरा मिर्च, पत्ता गोभी, प्याज, मसाला व सरसों का तेल उपलब्ध कराया। इस दौरान उन्होंने गोविंद को लंच पैकेट भी बंटवाया। यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कनौजिया ने लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को फल का वितरण कराया।
कोरोना वायरस को लेकर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह जिले में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान जहां उनके द्वारा लोगों को घर में रह कर लॉकडाउन का अनुपालन करने की नसीहत दी जा रही है, वहीं मेडिकल, किराना, दूध डेरी सहित राशन की दुकान पर जाकर सभी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील भी की जा रही है।

इसके लिए उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा व इकौना सहित सभी थाना, चौकी, बीट प्रभारियों को निर्देश भी दिया कि लोग कोटेदारों के संपर्क में रहें। इसके साथ ही सभी पात्र लोगों को राशन मुहैया कराने में सहयोग करें जिससे किसी व्यक्ति को कोई समस्या ना हो। जिले की शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed