{"_id":"5ec7f9298ebc3e90b33b0643","slug":"action-will-be-taken-if-money-is-charged-more-than-the-fixed-price-srawasti-news-lko5227436178","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित मूल्य से अधिक वसूला पैसा तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित मूल्य से अधिक वसूला पैसा तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
श्रावस्ती। सब्जी लेकर मंडी आने वाले किसान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। इसके साथ ही चेहरे पर मास्क अथवा गमछा जरूर बांधे। मंडी से घर लौटने पर सबसे पहले साबुन से हाथ धुले। उसके बाद ही घर में प्रवेश करें। यह बातें शुक्रवार को भिनगा सब्जीमंडी का निरीक्षण करने आए मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से कही।
सीडीओ अवनीश राय शुक्रवार की सुबह भिनगा सब्जीमंडी पहुंचे। जहां उन्होंने मंडी परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों व व्यापारियों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, चेहरे को ढकने, ग्लब्स पहनने तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने मंडी में मौजूद फल एवं सब्जियों का भाव भी जाना।
इस दौरान सीडीओ ने व्यापारियों से तय मूल्य पर ही फल एवं सब्जी की बिक्री करने का निर्देश दिया। साथ ही ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उनके द्वारा दुकानदारों को मंडी परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, कटे सड़े गले फलों व सब्जियों को नष्ट कराने, निर्धारित समय पर ही दुकान खोलने व बंद करने।
विज्ञापन
अनावश्यक रूप से ग्राहकों की भीड़ न होने देने का निर्देश दिया। इस दौरान भिनगा कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे।