{"_id":"69f8eb2f5e50433843065777","slug":"accused-of-raping-on-the-pretext-of-marriage-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119921-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
Tue, 05 May 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 05 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की एक महिला ने बहराइच निवासी शमशेर अली पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, शमशेर उनके घर आता-जाता था। उसने शादी का वादा कर 25 नवंबर 2025 को बहराइच के विक्रम होटल में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शमशेर कमाने बाहर चला गया और एक साल तक वापस नहीं आया। इस बीच, महिला की शादी बहराइच के एक युवक से हो गई। शादी की जानकारी मिलने पर शमशेर ने महिला के पति को अश्लील वीडियो भेजने की धमकी दी। इस विवाद के चलते पति ने महिला को तलाक दे दिया। तलाक के बाद शमशेर ने भी शादी से इन्कार कर दिया। सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय ने बताया कि शमशेर अली के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन