फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Accused of raising the wall by occupying the land of ceiling

Shravasti News: सीलिंग की भूमि पर कब्जा कर दीवार उठाने का आरोप

Sat, 20 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 20 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accused of raising the wall by occupying the land of ceiling
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

जमुनहा(श्रावस्ती)। विधायक पुरवा गांव से सहाबा जाने वाले मार्ग पर गांव के ही दो भाइयों ने दीवार के सहारे गेट लगा लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह भूमि सीलिंग की होने के साथ ही गांव के लोगों का रास्ता भी है। ऐसे में ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन कर एसडीएम जमुनहा से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग किया है। उप जिलाधिकारी जमुनहा पीके राय को भेजे शिकायती पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि जमुनहा बाजार से मनकौरा परसोहना जाने वाले संपर्क मार्ग से एक सीसी मार्ग जुड़ा है। यह मार्ग द्वारिकागांव बाग व विधायक पुरवा गांव के सहाबा को जाता है। इसके पास ही गाटा संख्या 69 स्थित है जो सीलिंग की भूमि है। इसी से होकर लोग आते-जाते हैं। सीलिग की तीन बिस्वा भूमि पर कलकलवा निवासी भाइयों ने रातों रात दीवार जोड़ कर गेट लगा लिया। उस समय गांव के लोग मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। जानकारी के बाद ग्रामीणों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि असरार आलम के माध्यम से जमुनहा पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। ऐसे में ग्रामीणों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर मौका मुआयना कराने व अतिक्रमण हटाने की मांग किया है। शिकायत करने वालों में बृजेश यादव, सकटू राम, श्याम बिहारी, राम निवास, झगरू, दीपक भार्गव, सुरेश कुमार, जीवन लाल, आशीष कुमार, बैजनाथ पटेल आदि ग्रामीणों के नाम शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed