{"_id":"67e1ac63e2707267c2029d18","slug":"accused-of-killing-daughter-for-dowry-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110104-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप
Tue, 25 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
रजनी की फाइल फोटो।
इकौना (श्रावस्ती)। खावा पोखर के मजरा रघुवीरपुरवा निवासी एक विवाहिता को सोमवार सुबह सीएचसी इकौना लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए इकौना थाने में तहरीर दी।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर पड़ाव निवासी बाबूराम गौतम ने अपनी पुत्री रजनी गौतम (19) का विवाह एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही खांवा पाेखर के मजरा रघुवीर पुरवा निवासी जिलाजीत गौतम से किया था। सोमवार को जिलाजीत रजनी को लेकर सीएचसी पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे बाबूराम ने मृतका के पति जिलाजीत, ससुर रामदुलारे, ननद व सास पर दहेज में मोटर साइकिल व चेन के लिए अपनी पुत्री की गला दबा कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।