{"_id":"5f70b9da8ebc3e9b765b6199","slug":"according-to-demand-arrange-water-in-canals-srawasti-news-lko5423148139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग के अनुरूप नहरों में करें पानी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग के अनुरूप नहरों में करें पानी की व्यवस्था
विज्ञापन
श्रावस्ती। किसानों की मांग के अनुरूप नहरों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। जिन क्षेत्रों में राजकीय नलकूप किन्हीं कारणों से खराब हैं उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही नहर व माइनर भी दुरुस्त कराएं, जिससे रवी के मौसम में किसानों को कोई समस्या न हो।
यह बातें कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम को आयोजित सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम टीके शिबु ने कहीं। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसान देश के अन्नदाता है। उनको सिंचाई के लिए समय से पानी मिलेगा तो निश्चित ही खेतों की पैदावार बढे़गी। इससे किसान लाभान्वित होंगे। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आयेगा।
जिले में जितने भी राजकीय नलकूप हैं, उनका समय से संचालन हो। यह भी ध्यान रखा जाये कि किसी भी किसान को उसके खेतों में सिंचाई के पानी के लिए दिक्कत न होने पाए। यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी नलकूप पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल दी जाए। जिससे संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने नहर विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले एक साल से नहर विभाग से संबंधित कितनी शिकायतें आयी हैं और कितनी शिकायतों का निपटारा हुआ है, उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही नहरों के गैपों का विवरण भी उपलब्ध कराएं। अब तक की गयी सिल्ट सफाई का भी ब्योरा उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने नहरों के संचालन के लिए रोस्टर बनाने का भी निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड छह, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड 3 व 4, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड नानपारा बहराइच, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड विनोद कुमार गुप्ता, चितौड़ागढ़ बलरामपुर एवं सहायक अभियंता सिंचाई खंड पांच मौजूद रहे।