फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Accidents are in a hurry to reach the destination

मंजिल तक पहुंचने की जल्दबाजी में हो रहे हादसे

Thu, 08 Oct 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Accidents are in a hurry to reach the destination
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में गुरुवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों से कहा कि मंजिल तक पहुंचने की जल्दबाजी में लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने मार्ग दुर्घटना से बचने के उपाय बताए। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य मुन्नालाल यादव ने कहा कि आज के समय में प्रत्येक इंसान को अपनी मंजिल तक पहुंचने की बहुत जल्दी होती है। इस दौरान वह भूल जाता है कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। चाहे वह सड़क पर वाहन का प्रयोग कर रहा हो या वह व्यक्ति पैदल चल रहा हो।
विज्ञापन

उसे यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता। लोग सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करते है, जिसके चलते सड़क हादसों का शिकार हो जाते है। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को निर्धारित गति से अधिक तेज वाहन को नहीं चलाना चाहिए। कभी भी दौड़ कर मार्ग पार नहीं करना चाहिए। वाहन मोड़ते समय संकेत देना चाहिए। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। मौके पर राजेश यादव, शशी भूषण शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed