{"_id":"6a5530aa6e7a57b9cf0c2519","slug":"abhyudaya-training-centers-to-get-16-lecturers-soon-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121591-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अभ्युदय प्रशिक्षण केंद्रों को जल्द मिलेंगे 16 प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अभ्युदय प्रशिक्षण केंद्रों को जल्द मिलेंगे 16 प्रवक्ता
Tue, 14 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अभ्युदय प्रशिक्षण केंद्रों को जल्द ही अतिथि प्रवक्ता मिलेंगे। इसके लिए मंगलवार को विकास भवन में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिले में तीन अभ्युदय प्रशिक्षण केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराते हैं। इन केंद्रों में 16 अतिथि प्रवक्ताओं की तैनाती होनी है। इसके लिए कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि सीडीओ शाहिद अहमद की अध्यक्षता में गठित समिति साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेगी। आईटीआई भिनगा परिसर में संचालित प्रशिक्षण केंद्र में 132, भयापुरवा में 55 और सिरसिया में 20 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इन केंद्रों में कक्षाएं 18 जुलाई से संचालित की जाएंगी। सभी तैयारियां इससे पहले पूरी कर ली जाएंगी। (संवाद)