फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A young man who pleaded for help on the phone is missing.

Shravasti News: फोन पर जान बचाने की गुहार लगा युवक लापता

Wed, 01 Oct 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 01 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A young man who pleaded for help on the phone is missing.
रोते-बिलखते परिजन।   -संवाद
श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसोहना के मजरा अकालपुरवा निवासी आसाराम यादव ने सोमवार रात पत्नी को फोन करके कुछ लोगों द्वारा घेराबंदी किए जाने की बात कही। साथ ही जान बचाने की बात कहते हुए मदद भेजने की गुहार लगाई और फिर लापता हो गया। गांव के पास चकमार्ग से उसकी बाइक व चाकू का कवर मिलने से हत्या की आशंका में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत परसोहना के मजरा अकालपुरवा निवासी मीना देवी ने बताया कि उनके पति आसाराम यादव सोमवार शाम लगभग चार बजे जमुनहा बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। रात लगभग नौ बजे अचानक उन्होंने फोन किया और भट्टाकुट्टी-मनकौरा के बीच होने व कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की नीयत से उनकी घेराबंदी किए जाने की बात कही।
विज्ञापन


मीना ने बताया कि दहशत भरी आवाज में उनके पति ने तत्काल मदद भेजने की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया। सभी पुलिस के साथ रात भर उन्हें तलाशते रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। परिजन आसाराम की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चकमार्ग पर खड़ी मिली बाइक व चाकू का कवर
आसाराम की तलाश के दौरान उनकी बाइक खेत के पास चकमार्ग पर खड़ी मिली। बाइक के पास से ही एक चाकू का कवर मिला है। इससे डरे परिजनों ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर आसाराम को तलाशने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, हर पहलू को ध्यान में रखकर आसाराम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed