फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A young man and a woman died in a road accidentcar ran over a young man and a woman, causing their death

Shravasti News: बेकाबू कार ने युवक व महिला को रौंदा, मौत

Fri, 20 Jun 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 20 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A young man and a woman died in a road accidentcar ran over a young man and a woman, causing their death
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
गिलौला (श्रावस्ती)। एकघरवा के दर्जी पुरवा गांव में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बौद्ध परिपथ पार कर रहे युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बेकाबू कार सड़क किनारे जा रही महिला को रौंदते हुए ढाबली से टकरा गई। महिला को सीएचसी गिलौला से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गिलौला क्षेत्र के ग्राम दर्जी पुरवा निवासी छेद्दन (50) बुधवार देर रात बौद्ध परिपथ पार कर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे। वहां से लौटते समय इकौना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद बेकाबू कार पुराने घर से बौद्ध परिपथ किनारे स्थित नए घर पर जा रही गांव निवासी शकीना (48) को रौंदते हुए शहजाद अली की ढाबली से जा भिड़ी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक सहित कार में सवार तीन लोगों को घेरकर उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिलौला पुलिस ने कार सवार दो लोगों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर सीएचसी गिलौला पहुंचाया। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।


गंभीर रूप से घायल सकीना को एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला पहुंचाया गया। हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने सकीना को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। रास्ते में शकीना की मौत हो गई। बहराइच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed