फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A truck carrying cement boards from Haryana to Kathmandu collided, driver died

Shravasti News: सीमेंट का बोर्ड लेकर हरियाणा से काठमांडू जा रहा ट्रक भिड़ा, चालक की मौत

Tue, 25 Mar 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 25 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A truck carrying cement boards from Haryana to Kathmandu collided, driver died
इकौना (श्रावस्ती)। हरियाणा से सीमेंट का बोर्ड लेकर काठमांडू जा रहा ट्रक रविवार रात बौद्ध परिपथ स्थित परसौरा गांव के निकट आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। घटना में चालक को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने के कारण चालक को मेडिकल काॅलेज बहराइच ले जाया गया। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर जिले के थाना रुद्रपुर अंतर्गत नानकार निवासी हसन खान (45) पुत्र मेहराब खान ट्रक चालक था। वह हरियाणा से सीमेंट का बोर्ड लेकर काठमांडू के लिए निकला था। रविवार को दोपहर करीब तीन बजे वह रामपुर से काठमांडू के लिए निकला था। इस दौरान उसके साथ रामपुर जिले के ही थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ज्वाला नगर निवासी अभिषेक भी ट्रक लेकर काठमांडू जा रहे थे। बौद्ध परिपथ स्थित इकौना के ग्राम परसौरा के निकट अचानक हसन खान को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। घटना में हसन खान के सिर में गंभीर चोट आई। पीछे ट्रक लेकर आ रहे अभिषेक की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान हसन खान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बहराइच पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं घटना की सूचना के बाद पहुंचे मृतक के भाई शव को अपने साथ रामपुर ले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed