फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A teenager going to graze goat was trampled by a vehicle, dies

बकरी चराने जा रही किशोरी को वाहन ने रौंदा, मौत

Thu, 29 Jul 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
A teenager going to graze goat was trampled by a vehicle, dies
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित कटरा में हाजी बाबा की मजार के निकट बुधवार बकरी चाराने जा रही कियाोरी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी को निजी वाहन से सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा बाईपास निवासिनी गुलशन (10) पुत्री इस्लाम अली गुरुवार को सहेलियों के साथ बकरी चराने गई थी। इस दौरान वह हाजी बाबा मजार के निकट बौद्ध परिपथ पार कर रही थी। तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

साथ में मौजूद सहेलियों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों द्वारा निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी श्रावस्ती मॉडर्न पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने लाश को घर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा। घटना के बाद परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed