{"_id":"6a29b73f5313d404370e2fd7","slug":"a-team-of-health-and-sanitation-workers-reached-kakandhu-village-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120767-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ककंधू गांव पहुंची स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ककंधू गांव पहुंची स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों की टीम
Thu, 11 Jun 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
ककंधू गांव में दवा वितरित करते चिकित्साकर्मी। - संवाद
तुलसीपुर। ग्राम पंचायत ककंधू निवासी मासूम बालिका अनन्या की बुखार से मौत व 25 लोगों के बीमार होने की खबर प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया है। बुधवार को सीएचसी सोनवा से स्वास्थ्य टीम ककंधू गांव पहुंची और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। साथ ही सफाई कर्मियों की टीम ने गांव में साफ-सफाई की और चूने का छिड़काव किया।
सीएचसी सोनवा से चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, आयुष चिकित्सक डॉ. उग्रसेन वर्मा, सीएचओ अजय कुमार और लैब टेक्नीशियन सुदर्शन सिंह के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने गांव में शिविर लगाया। टीम में शामिल ग्रामीण विकास सेवा संस्था से साधना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पानकली वर्मा, आशा बहू पुष्पा तिवारी, गंगा देवी, सुनीता तिवारी आदि ने लोगों के घर पर जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उन्हें शिविर में पहुंचाया।
डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि बुखार से पीड़ित 36 लोगों का विवरण एकत्र किया गया। सभी के सेहत की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। साथ ही किसी भी समस्या पर तत्काल सीएचसी आने के लिए जागरूक किया गया है।