फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A smuggler bringing clothes from Nepal arrested

Shravasti News: नेपाल से कपड़ा ला रहा एक तस्कर गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 15 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
A smuggler bringing clothes from Nepal arrested
जमुनहा (श्रावस्ती)। नेपाल से मादक पदार्थों के साथ कपड़ा व अन्य सामानों की तस्करी कर जिले में लाया जा रहा है। बुधवार देर रात एसएसबी ने एक पिकअप से तस्करी कर लाए जा रहे कपड़े को पकड़ा। मौके पर एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। कपड़ा श्रावस्ती सहित बहराइच व बलरामपुर जिले में लाकर बेचा जाता था।
विज्ञापन

जिले की खुली सीमा सर्दी में तस्करों के लिए मुफीद साबित हो रही है। तस्कर कोहरे का फायदा उठाकर नेपाल से लौंग, इलायची, मटर, लहसुन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, घड़ी, टार्च, कपड़ा, स्वेटर, जैकेट आदि लाकर जिले की बाजारों व गांवों सहित पड़ोसी जिलों में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

इन वारदातों की सूचना स्थानीय लोगों की ओर से एसएसबी को दी जा रही है। इसपर एसएसबी 42वीं वाहिनी डी कंपनी कोदिया चौकी के जवानों ने जमुनहा कमांडर समीर घोष के निर्देश पर मुखबिरों को लगाया था। बुधवार रात में जवानों को सूचना मिली कि एक पिकअप पर कपड़े का खेप लेकर तस्कर इंडो-नेपाल बाॅर्डर पिलर संख्या 642 से होकर जाने की फिराक में है। इसपर जमुनहा के कमांडर ने सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र दास, एएसआई बलराम मंडल, मुख्य आरक्षी राम समुझ यादव, वेदव्रत दत्ता व विपिन मलिक के साथ पिलर संख्या 642 व डिलवा के बीच नाकाबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों ने रात करीब ढाई बजे कोहरे के बीच एक पिकअप यूपी 40 एटी 4149 नेपाल की ओर से आते दिखा। जिसकी घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में कपड़े बरामद हुए। जवानों ने चालक बहराइच के नवाबगंज निवासी आरिफ को दबोच लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed