फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A six-storey OPD building will soon be built in the medical college.

Shravasti News: मेडिकल कॉलेज में जल्द बनेगा छह मंजिला ओपीडी भवन

Sat, 22 Nov 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 22 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A six-storey OPD building will soon be built in the medical college.
मह​र्षि बालार्क अस्पताल परिसर में जमीन की पैमाइश करता तकनीकी दल।    -संवाद
बहराइच। मरीजों की बढ़ती संख्या और सीमित ओपीडी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय परिसर में छह मंजिला नए ओपीडी भवन के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जमीन की पैमाइश पूरी कर ली गई है और विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अनुमति मिलने पर इसका निर्माण अगले वित्तीय वर्ष में शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि फिलहाल जिला अस्पताल के पुराने भवन में ओपीडी चलाई जा रही है, जहां जगह कम होने के कारण रोजाना भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। इससे मरीजों और चिकित्सकों, दोनों को ही भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए ओपीडी को नए स्वरूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि अस्पताल के मुख्य गेट पर स्थित पुलिस चौकी और पैथोलॉजी के बीच पार्क के रूप में पड़ी जमीन को नए ओपीडी विंग के लिए चिह्नित किया गया है। तकनीकी टीम से जमीन की पैमाइश करवाकर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उम्मीद है कि वर्ष के अंत तक स्वीकृति मिल जाएगी, ताकि वर्ष 2026 के बजट में इसके लिए धनराशि अनुमोदित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






नवीन ओपीडी विंग में रहेंगी ये सुविधाएं
छह मंजिला ओपीडी विंग का निर्माण अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाएगा। लिफ्ट, सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम, बैठने की व्यापक व्यवस्था, मॉड्यूलर ओपीडी कक्ष, प्रतीक्षालय, पंजीकरण काउंटर, डायग्नोस्टिक यूनिट, वेटिंग एरिया व मरीजों के लिए अलग काउंटर शामिल होंगे।





छह मंजिला भवन का संभावित बजट
निर्माण मानकों, एचआईएस इन्फ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल फिटिंग और उपकरणों को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि छह मंजिला ओपीडी विंग के लिए लगभग 55 से 65 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। यह अनुमानित लागत है, अंतिम बजट शासन की स्वीकृति के बाद तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed