फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A sanitation fee of one rupee per day will now be charged in villages.

Shravasti News: गांवों में अब एक रुपये रोज लगेगा स्वच्छता शुल्क

Wed, 07 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 07 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A sanitation fee of one rupee per day will now be charged in villages.
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शुल्क अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से प्रतिदिन एक रुपये शुल्क लेकर डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की सुविधा देने को कहा। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में कूड़ा उठान के लिए वाहन खरीदने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2026-27 के 6500 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें लाभान्वित करने को कहा। सामुदायिक शौचालयों का नियमित संचालन और केयरटेकर को समय से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आरआरसी का नियमित संचालन कराने के साथ नगर क्षेत्रों में प्लास्टिक रिसाइकिलिंग प्लांट लगाने की कार्ययोजना बनाने को भी कहा। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed