{"_id":"6a0cabf8d8360c03820f3dc0","slug":"a-group-of-nepali-devotees-reached-sirsia-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120282-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सिरसिया पहुंचा नेपाली श्रद्धालुओं का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सिरसिया पहुंचा नेपाली श्रद्धालुओं का जत्था
Tue, 19 May 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 19 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। चारधाम की यात्रा पूरी कर नेपाल के कीर्तिपुर क्षेत्र के 26 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को सिरसिया पहुंचा। सिरसिया स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जत्थे का नेतृत्व कर रहे अर्जुन अधिकारी ने बताया कि सभी श्रद्धालु हरिद्वार, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पूर्ण कर नेपाल लौट रहे हैं। विभूतिनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी नेपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भारतीय बाजार में खरीदारी भी की।
विज्ञापन