फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   और लुढ़का पारा, बूंद बन कर बरसता रहा कोहरा

और लुढ़का पारा, बूंद बन कर बरसता रहा कोहरा

Fri, 29 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
और लुढ़का पारा, बूंद बन कर बरसता रहा कोहरा
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज काफी ठंडा हो चुका है। दिन रात चल रही बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार है। शाम को शुरू होने वाला घने कोहरे का दौर दोपहर बाद तक जारी रहने के कारण कोहरा बूंद बन कर बरस रहा है। दृष्टता काफी कम हो जाने के कारण बुधवार रात वाहनों की गति मंद रही।
विज्ञापन

जिले में विगत एक सप्ताह से शीत लहर का प्रकोप जारी है। दिन रात चल रही बर्फीली पश्चिमोत्तर हवा के कारण ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। इससे बचने के लिए अब लोगों को अलाव का ही सहारा है। तराई व कछार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुबह 11 बजे तक व शाम चार बजे से ही अलाव तापते देखा जा रहा है। अचानक बढ़े इस ठंड के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन द्वारा तहसीलदारों को समुचित स्थानों पर अलाव जलवाने की सख्त चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार का दिन तराई के इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। जिले का तापमान गुरुवार को चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया। इसके चलते जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। रात में दृष्टता जहां मात्र तीन मीटर भी नहीं रही। वहीं सुबह दस बजे तक दृष्टता आठ मीटर से भी कम रही। इसके चलते जहां रात में वाहनों की रफ्तार मंद रही। वहीं दिन में भी वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। वहीं कड़ाके की ठंड के कारण मेहनत मजदूरी के लिए नगरीय क्षेत्र में आने वाले मजदूर पेशा व रिक्सा चालकों को ठंड का सामना करना पड़ा। फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह बताते हैं कि मौसम अभी कुछ और दिन ऐसा ही बना रह सकता है। अभी कोहरा और घना होने की उम्मीद है। इस संबंध में जिलाधिकारी दीपक मीणा बताते हैं कि शनिवार तक जूनियर स्तर के सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रखने का निर्देश दिया गया है। यदि मौसम ऐसा ही रहा तो बच्चों का अवकाश और बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण बाइक पलटी, दो घायल
इकौना (श्रावस्ती)। वीरपुर बाजार से बीते दिन मोटर साइकिल से विशुनापुर वापस घर लौट रहे दो युवक घने कोहरे के कारण ईदगाह चौराहे पर अनियंत्रित हो पलट गए। जिसमें दोनों को गंभीर चोर्ट आई। जिन्हें इकौना के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम विशसुनापुर निवासी आसिफ खान (18) पुत्र हफीजुर्ररहमान बुधवार शाम घरेलू सामान लेने मोटर साइकिल से वीरपुर बाजार आया था। इस दौरान मोटर साइकिल पर उसके साथ गांव का ही सहजाद (19) पुत्र अहमद भी था। सामान लेकर वापस घर लौटते समय कोहरा अधिक होने के कारण आसिफ मार्ग व पटरियों में भेद न समझ सका। इसके कारण साइकिल अनियंत्रित हो ईदगाह चौराहे के निकट पलट गई। इसमें आसिफ खान व सहजाद को गंभीर चोट आई। पास में मौजूद लोगों द्वारा दोनों घायलों को इकौना के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed