फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   868 Corona warriors planted vaccine

868 कोरोना योद्धाओं ने लगवाया टीका

Fri, 29 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
868 Corona warriors planted vaccine
कोरोना वैक्सीन सेंटर का जायजा लेते डीएम। - फोटो : SRAWASTI
कोश्रावस्ती। जिले में कोरोना वारियर्स को कोविड 19 टीकाकरण कराया जा रहा है। चार केंद्रों पर शुक्रवार को हुए तीसरे चरण के टीकाकरण के दूसरे दिन डीएम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने टीके को पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए टीकाकरण की अपील की। कुल 868 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना योद्धाओं का शुक्रवार को कोविड वैक्सीनेशन?घ् किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुररानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला, मल्हीपुर व इकौना में हो रहे टीकाकरण का जिलाधिकारी टीके शिबु ने भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने व चिह्नित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन करा चुकी कई पैरामेडिकल कर्मियों एवं आईसीडीएस कर्मियों का हाल भी जाना।
विज्ञापन

सभी ने उन्हें बताया कि टीका लगवाने से कोई दिक्कत नहीं हुई। डीएम ने टीका लगवाने के बाद भी लोगों से मास्क का प्रयोग, बार-बार हाथ धोना, भीड़भाड़ से बचना एवं दो गज की सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील भी की। निरीक्षण के दौरान के संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी, पैरामेडिकल कर्मी एवं टीकाकरण के लिए आए लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed