फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   83.19 percent voting in teacher MLC election

शिक्षक एमएलसी चुनाव में 83.19 प्रतिशत मतदान

Tue, 01 Dec 2020 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
83.19 percent voting in teacher MLC election
श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में मंगलवार को जिले में वोट प्रतिशत समय के साथ बढ़ता रहा। दोपहर दो बजे तक स्थिति यह हो गई कि पूरे प्रदेश में श्रावस्ती का वोट प्रतिशत सर्वाधिक रहा। चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस की तैनाती रही। डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। शाम पांच बजे तक जिले में 83.19 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में कुल 821 मतदाता थे। इनमें पहले से ही जागरूकता नजर आई। इसी कारण सुबह दस बजे ही जिले में कुल 11.75 प्रतिशत मतदान हुआ। यह प्रतिशत प्रदेश के 17 जनपदों में हो रही वोटिंग में सर्वाधिक रहा। जबकि बारह बजे भी जिले में 39.34 प्रतिशत व दोपहर दो बजे 71.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

मतदान के दौरान यदि 17 जनपदों के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले का वोट प्रतिशत दोपहर दो बजे तक लगातार सर्वाधिक दर्ज किया गया। शाम पांच बजे तक जिले में 83.19 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान जिले में विशेष चौकसी बरती गई। सभी मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद सभी मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था व मतदान की पारदर्शिता को देखने के लिए डीएम टीके शिबु व एसपी अरविंद कुमार मौर्या खुद दौरा करते नजर आए। इस दौरान सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी मतदान की गतिविधियों पर नजर जमाए हुए थे। मतदान प्रारंभ होने से लेकर दो बजे तक कुल 821 मतदाताओं में से 587 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें से पुरुषों की संख्या 537 तो महिलाओं की संख्या 50 थी।
बाक्स में -
चुनावी चक्र
समय मतदान प्रतिशत
सुबह दस बजे 11.75
दोपहर बारह बजे 39.34
दोपहर दो बजे 71.5
शाम पांच बजे 83.19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed