फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   80 investigations pending in three police stations of Ikauna Circle, SP worried

Shravasti News: इकौना सर्किल के तीन थानों में 80 विवेचना लंबित, बिफरीं एसपी

Fri, 01 Sep 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 01 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
80 investigations pending in three police stations of Ikauna Circle, SP worried
इकौना सर्किल के थानों की अपराध समीक्षा में हुआ खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। इकौना सर्किल के इकौना, गिलौला व नवीन मॉडर्न पुलिस थाना कटरा की समीक्षा शुक्रवार को एसपी ने की। तीनों थानों में 22 विवेचकों की 80 लंबित विवेचनाओं को देखकर एसपी नाराज हो गईं। उन्होंने एक सप्ताह में लंबित विवेचनाओं को निस्तारित करने का निर्देश दिया।

इकौना थाने में नौ विवेचकों की 34, गिलौला में आठ विवेचकों की 27 व नवीन माॅडर्न थाना कटरा में पांच विवेचकों की 19 विवेचनाएं लंबित मिलीं। एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विवेचक साक्ष्य संकलित कर सात दिन में गुणवत्तापूर्ण ढंग से विवेचनाओं का निस्तारण करें। इस दौरान आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से आईं शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा एसपी ने की। इस मौके पर सीओ इकौना सतीश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed