{"_id":"5a199b034f1c1bc1678bdb3a","slug":"71511627523-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज छह गिरफ्तार वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज छह गिरफ्तार वाहन सीज
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में शनिवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने एक कार भी सीज की है।
नगर पालिका परिषद भिनगा के मटखनवा गांव में शनिवार को एक कार (यूपी 42 यू 4068) सवार लोग मतदाताओं को कुछ बांट रहे थे। इसकी सूचना किसी ने यूपी 100 डायल को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उस पर सवार छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनको भिनगा कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली पुलिस ने कार को सीज कर छह लोगों के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार लोग कौन हैं, किस पार्टी के हैं तथा कार में क्या था, यह बताने से कोतवाली पुलिस कन्नी काटती रही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खुलेआम हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन
नगर निकाय चुनाव के लिए भिनगा व इकौना में रविवार को मतदान कराया जाएगा। इसके बावजूद वार्डों से राजनीतिक दलों की वॉल पेंटिंग अब तक नहीं हटाई गई। ऐसा ही कुछ शनिवार को मटखनवा गांव में देखने को मिला। जहां पुलिस ने कार व उस पर सवार छह लोगों को गिरफ्तार किया, इसके बावजूद पुलिस को पीछे दीवार पर वॉल पेंटिंग नहीं दिखी। वहीं इस संबंध में सीडीओ शिवनारायन का कहना है कि सभी स्थानों पर पोस्टर बैनर व वॉल पेंटिंग हटवाई गई थी, हो सकता है कही रह गया हो।