{"_id":"6a2c55b432d004b09c07ea48","slug":"665-samples-collected-from-eight-villages-for-filaria-testing-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120809-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फाइलेरिया जांच के लिए आठ गांवों से लिए 665 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फाइलेरिया जांच के लिए आठ गांवों से लिए 665 सैंपल
Sat, 13 Jun 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
मदारा गांव में आयोजित शिविर में रक्त का नमूना लेते कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया गया। इस अभियान में आठ गांवों से कुल 665 रक्त नमूने एकत्र किए गए। स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया की रोकथाम के लिए यह कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत जिले के 12 गांवों को चिह्नित कर कुल 3600 स्लाइडें बनाई जानी हैं। इससे फाइलेरिया रोग की व्यापकता का निर्धारण हो सकेगा। हरिहरपुररानी ब्लॉक के खरगौरा गांव में 200 स्लाइडों पर रक्त का नमूना लिया गया। इसी तरह से जमुनहा के ग्राम पिपरहवा व हरिहरपुर में 93 तथा ग्राम बंधनी 72 स्लाइडों का निर्माण किया गया। सिरसिया के ग्राम भगवानपुर में 47 व ग्राम पड़वालिया में 100, इकौना के ग्राम मदारा में 68 तथा कैलाशपुर में 85 स्लाइडों का निर्माण किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार और एसएलटी दिलीप कुमार मिश्रा ने अभियान का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन