{"_id":"6491e5c29b1fab2b89052596","slug":"45-madrasa-children-ill-after-eating-feast-three-serious-srawasti-news-c-104-1-slko1050-160-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दावत खाने से मदरसे के 45 बच्चे बीमार, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दावत खाने से मदरसे के 45 बच्चे बीमार, तीन गंभीर
Tue, 20 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा / तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दावत खाने गए 45 बच्चे सोमवार शाम बीमार हो गए। इसमें से तीन की हालत गंभीर हैं। सभी बीमारों का संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में उपचार हो रहा है। सभी बच्चे हरदत्त नगर गिरंट के जामिया रजविया शमशुल उलूम में पढ़ते हैं।
कुछ दिन पूर्व हरदत्त नगर गिरंट निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आयोजित भोज में जामिया रजविया शमशुल उलूम मदरसा के 45 बच्चे खाना खाने गए थे। खाने के बाद सोमवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई।
मदरसा संचालक ने इसकी सूचना प्रबंध समिति को दी। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने बीमार निजामुद्दीन (8), अख्तर रजा (10), जुबेर (07), जहिर (07), मोहम्मद आरिफ (15), मोहम्मद अशफाक (13), अखलाज (08), निजामुद्दीन (10), इसरारुद्दीन (10), उमर फिरोज, नूरुद्दीन, मोहम्मद हफीज, अब्बू हसन, अयूब, अब्दुल्ला, सुफियान, गुलफाम राजा इमरान, आसिफ, आजाद, नूर मोहम्मद, मोहम्मद आलम, हिदायत अली, कादिर अली, शोएब खान, अतीक अजमद, इमरान अली, असद अली को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती करायाा।
विज्ञापन
जहां सबका इलाज चल रहा है। इसमें से अखलाज, निजामुद्दीन व इसरारुद्दीन की हालत गंभीर होने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। डीएम कृतिका शर्मा गंभीर रूप से बीमार बच्चों को देखने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचीं। बताया कि जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।