फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   44 couples tied the nuptial knot at a mass wedding.

Shravasti News: सामूहिक विवाह में 44 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Tue, 13 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 13 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
44 couples tied the nuptial knot at a mass wedding.
तथागत सभागार में आयोजित सामूहिक विवाह में मौजूद जनप्रतिनि​धि व अ​धिकारी।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 44 जोड़ों का विवाह कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, विधायक रामफेरन पांडेय और डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि इनमें हिंदू समुदाय के 33 और अल्पसंख्यक वर्ग के 11 जोड़े शामिल रहे। इकौना और गिलौला के नौ-नौ, हरिहरपुररानी के 11, जमुनहा और सिरसिया के छह-छह, भिनगा नगर पालिका के दो और इकौना नगर पंचायत का एक जोड़ा शामिल रहा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 60 हजार रुपये खाते में, 25 हजार के उपहार और 15 हजार रुपये भोजन व टेंट पर खर्च होते हैं। जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को उपहार और प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान नशामुक्ति संबंधी पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, राजकिशोर पांडेय और गया प्रसाद मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed