फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   44 candidates filed nomination for 12 posts

Shravasti News: 12 पदों पर 44 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Fri, 15 Sep 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 15 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
44 candidates filed nomination for 12 posts
अधिवक्ता संघ का चुनाव : दीवानी न्यायालय परिसर के सभागार में गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ नामाकंन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार को एल्डर कमेटी की देखरेख में नामांकन का कार्य काफी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। नामांकन के दौरान संघ के 12 पदों पर 44 प्रत्याशियों ने अपना-अपना पर्चा दाखिल किया।
दीवानी न्यायालय के सभागार में शुक्रवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवधेश रमन प्रताप सिंह की देखरेख में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सुबह 11 बजे से नामांकन का कार्य शुरू हुआ। नामांकन के प्रथम दिन बीते बृहस्पतिवार को अध्यक्ष व महामंत्री के पद पर 10 प्रत्याशियों ने अपना-अपना पर्चा दाखिल किया था। जबकि शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर उदयभान सिंह चौहान, गयाप्रसाद मिश्रा, कृष्ण कुमार ओझा, उपाध्यक्ष के दो पदों पर अमित शुक्ला, पारसनाथ श्रीवास्तव उर्फ मनोज श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्रबहादुर सिंह, मंजू देवी उर्फ मंजू चौधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अनिल शुक्ला, कृष्ण कुमार मौर्य, ट्रेजरार के पद पर शिवनारायण वर्मा, श्रवण कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर राजेश शुक्ला, श्याम बहादुर श्रीवास्तव, बृजेंद्र प्रताप सिंंह उर्फ अमित सिंह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय संतोष कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार उपाध्याय, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद पर पंकज कुमार बाजपेई, शैलेश कुमार मिश्र ने अपना-अपना पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा सदस्य शाषी परिषद वरिष्ठ के पद पर शिवप्रकाश त्रिपाठी, अनूप कुमार बाजपेई, श्याम सुंदर शुक्ल, अरविंद कुमार मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, सतीश कुमार शुक्ल, रीतेश श्रीवास्तव, अनुज कुमार त्रिपाठी, सदस्य शाषी परिषद कनिष्ठ के पद पर शहाना बेगम, चीनू कश्यप, अनूप कुमार तिवारी, विष्णु श्रीवास्तव, आशीष गौरव श्रीवास्तव, प्रीती श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संघ के निवर्तमान महामंत्री पुष्पांजलिनाथ मिश्र ने बताया कि 18 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन के दौरान एल्डर कमेटी के गोविंद प्रसाद अग्रवाल, महाबीर प्रसाद चांटिया, रामअचल सिंह सेंगर, राधेश्याम खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed