फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   4370 poor will soon get blanket

4370 गरीबों को जल्द मिलेगा कंबल

Tue, 15 Dec 2020 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
4370 poor will soon get blanket
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। गरीबों की सर्द रात मुश्किल से कट रही है। प्रशासन गरीबों को ठंड से बचाने के लिए जल्द ही कंबल उपलब्ध कराएगा। इसके लिए 4370 कंबल खरीद का आर्डर जा चुका है। इसकी आपूर्ति जल्द ही होगी। इन कंबलों को तहसीलवार वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

तराई की सर्द रातें गरीबों पर भारी पड़ रही हैं। गरीबों की रात किसी तरह या अलाव और पुआल के सहारे कट रहे हैं। ऐसे में प्रशासन जल्द ही गरीबों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित करेगा। इस वर्ष जिला प्रशासन ने 4370 गरीबों को कंबल उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन

इसके लिए जैम पोर्टल के माध्यम से आपूर्तिकर्ता का चयन पहले ही कर लिया गया है। चयन के बाद कुल 4370 गरीबों को कंबल उपलब्ध कराने के लिए आर्डर जारी किया गया है। इसके तहत भिनगा तहसील में 1456 गरीबों को, इकौना में 1458 व जमुनहा में 1456 गरीबों को कंबल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दर से होगी खरीद
पोर्टल के माध्यम से इस बार ओम शक्ति टैक्सटाइल पानीपत को कंबल आपूर्ति करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह फर्म 296 रुपये प्रति कंबल की दर से इनकी आपूर्ति करेगी। जिले को कंबल खरीदने के लिए कुल पंद्रह लाख रुपये मिले हैं। ऐसे में कंबल खरीद का दर कम होने के कारण 697 कंबलों की अतिरिक्त खरीद भी हो सकेगी। जिसका लाभ जिले के अन्य गरीबों को मिल पाएगा।

आपदा राहत के तहत कंबल आपूर्ति का आदेश फर्म को दिया जा चुका है। एक दो दिन में कंबल जिले को प्राप्त हो जाएंगे। जिसका वितरण तहसीलवार कराया जाएगा। - योगानंद पांडेय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed