फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   42nd Corps reached the final with 9-2

Shravasti News: 9-2 से फाइनल में पहुंची 42वीं वाहिनी

Wed, 10 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 10 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
42nd Corps reached the final with 9-2
एसएसबी 62वीं वाहिनी के मुख्यालय पर फुटबॉल मैच खेलते ​खिलाड़ी। - स्रोत: एसएसबी
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी के मुख्यालय भिनगा में जारी फुटबाॅल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को 42वीं वाहिनी व 59वीं वाहिनी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में 42वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59वीं वाहिनी को 9-2 से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में 70वीं वाहिनी ने तृतीय वाहिनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


42वीं वाहिनी के आरक्षी गोपाल घोष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे और अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। 42वीं वाहिनी के फाइनल में प्रवेश करने पर कमांडेंट ने सभी का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उप कमांडेंट सोनू कुमार व गोवर्धन पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


70वीं वाहिनी और तृतीय वाहिनी के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। शुरुआती चरण में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और मुकाबला बराबरी पर रहा। रोमांचक मुकाबले में 70वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंत में तृतीय वाहिनी को 4–2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed