फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   श्रावस्ती में नामांकन नहीं होगी केवल मतगणना

श्रावस्ती में नामांकन नहीं होगी केवल मतगणना

Tue, 09 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती में नामांकन नहीं होगी केवल मतगणना
श्रावस्ती। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र का नाम भले ही जिले के नाम पर हो लेकिन यहां पर नामांकन प्रक्रिया नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस क्षेत्र के लिए बलरामपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया होगी। पांच विधानसभा वाले इस क्षेत्र में श्रावस्ती के हिस्से में केवल दो विधानसभा भिनगा व श्रावस्ती ही है।

जबकि बलरामपुर जिले में तीन विधानसभा पड़ती हैं। इसमें गैसड़ी, तुलसीपुर व बलरामपुर सुरक्षित शामिल है। ऐसे में जिस जिले की ज्यादा विधानसभा होती है वहीं के डीएम को रिटर्निंग अफसर बनाया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में जिले में निर्वाचन के दौरान नामांकन की प्रक्रिया नहीं होगी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर वोटिंग व जिले में पड़ने वाले मत की गणना कलेक्ट्रेट में कराई जाएगी। इसके लिए जिले में तैयारियां भी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तिथियों में होगा चुनावी कार्यक्रम
16 अप्रैल को छठे चरण में चुनाव की अधिसूचना डीएम द्वारा जारी की जाएगी। उसी समय से नामांकन पत्रों की बिक्री भी प्रारंभ हो जाएगी।

नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 23 अप्रैल मंगलवार होगी। 24 अप्रैल बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 26 अप्रैल तक नाम वापसी किया जा सकेगा। 12 मई रविवार मतदान होगा। 23 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed