फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   कहीं झमाझम बरसात तो कहीं उड़ती रही धूल

कहीं झमाझम बरसात तो कहीं उड़ती रही धूल

Wed, 21 Jun 2017 02:35 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
कहीं झमाझम बरसात तो कहीं उड़ती रही धूल
बरसे बदरा तो कहीं उड़ी धूल
विज्ञापन

दोपहर में निकली चटख धूप ने बढ़ाई उमस
अघोषित विद्युत कटौती से किसान परेशान, नहीं कर पा रहे सिंचाई
श्रावस्ती। तराई में मंगलवार सुबह आसमान पर छाए काले बादल कहीं बरसे तो कहीं उमड़ घुमड़ कर लौट गए। दोपहर बाद निकली चटकीली धूप से बढ़ी उमस से लोग बेहाल रहे। वहीं अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। कई क्षेत्रों में बरसात न होने व अघोषित कटौती के कारण किसान परेशान दिखे।

तराई में दिन प्रतिदिन चढ़ रहा मौसम का पारा मंगलवार सुबह अचानक नीचे आ गया। आसमान पर छाए घने काले बादलों के बीच चली पूर्वोत्तर हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी व उसम से राहत दिलाया। सुबह करीब आठ बजे जमुनहा सहित राप्ती के कछार क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुई। जबकि तराई सहित भिनगा व उसके आसपास बूंदा बांदी हुई। वहीं इकौना व गिलौला क्षेत्र में धूल उड़ती रही। दोपहर बाद निकली चटकीली धूप ने उमस काफी बढ़ा दी। इससे लोग एक बार फिर परेशान हो उठे। वहीं बूंदा बांदी के साथ बाधित हुई ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति शाम को बहाल हुई। इससे लोग परेशान दिखे। तराई व उपरहर क्षेत्र में बरसात नहीं होने से किसान मायूस दिखे। वहीं अघोषित बिजली कटौती के कारण धान की नर्सरी की सिंचाई भी प्रभावित रही। वहीं जमुनहा क्षेत्र के गांवों में कीचड़ व जल भराव के कारण लोगों का राह चलना दूभर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed