फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   40 thousand people craving 10 hours of electricity

10 घंटे बिजली को तरसे 40 हजार लोग

Sat, 17 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
40 thousand people craving 10 hours of electricity
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहवा फीडर की आपूर्ति शनिवार भोर अचानक ब्रेक डाउन के कारण ठप हो गई। इसे दुरुस्त करने गया प्राइवेट लाइन मैन विद्युत पोल से नीचे गिर कर घायल हो गया। इस पर साथ में मौजूद अन्य लाइन मैन व परिवारीजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद देर शाम को कर्मचारियों ने फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल कराई। पूरे दिन बिजली नहीं आने से करीब 10 घंटे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहवा फीडर की लाइन भिनगा जंगल के मध्य से होकर निकली है। शनिवार भोर हुई बरसात के बीच आपूर्ति बहाल होने से फीडर में अचानक ब्रेक डाउन हो गया। इसके कारण फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

इससे नगर पालिका परिषद भिनगा के सिविल लाइंस, अब्दुल कलाम नगर व कृष्ण नगर वार्ड सहित वर्गावर्गी, चहलवा, मदरहवा, लौकीपुरवा, गोबार, कोंड़री, पतिझिया, ककरा, रामपुर जब्दी सहित क्षेत्र के करीब 35 गांव की आपूर्ति ठप हो गई। इससे नगर के तीन वार्ड सहित इन गांव में रहने वाले करीब साढे़ तीन हजार उपभोक्ता व चालीस हजार लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद फाल्ट दुरुस्त करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ा प्राइवेट लाइन मैन राजू पुत्र राम नरेश निवासी खैरी अचानक पैर फिसल जाने के कारण विद्युत पोल से नीचे गिर गया। इसके चलते वह घायल हो गया। साथ में मौजूद अन्य प्राइवेट लाइन मैन व पिता राम नरेश ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

वहीं दोनों प्राइवेट लाइन मैन के अस्पताल आ जाने के कारण दोपहर बाद भी फाल्ट दुरुस्त नहीं हो सका। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप रही। देर शाम को कर्मचारियों ने फाल्ट सही कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। इस बारे में अधिशासी अभियंता पावर कार्पोरेशन रमाशंकर मौर्य ने बताया कि ब्रेक डाउन के चलते दिन में बिजली आपूर्ति नहीं शुरू हो पाई थी। लाइन मैन को मौके पर भेजकर फाल्ट दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed