फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   30 due to drought and 50 per cent crop damage due to rain

सूखे से 30 तो बारिश से 50 फीसदी फसलों को नुकसान

Fri, 07 Oct 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
30 due to drought and 50 per cent crop damage due to rain
श्रावस्ती। जिले में आई बाढ़ व अतिवृष्टि के कारण फसलों को करीब 50 फीसदी नुकसान हो सकता है। जो सूखे की अपेक्षा 20 प्रतिशत अधिक है। नुकसान से बचने के लिए किसान तत्काल अपने खेतों में जमा पानी निकाल दें। जिससे उन्हें कुछ फायदा हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में विगत तीन दिनों से हो रही बरसात से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। फसल अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. विनय कुमार के अनुसार बाढ़ व जलप्लावित क्षेत्रों में अगेती प्रजाति के धान को 80 प्रतिशत नुकसान हो सकता है। जो धान की फसल गिर गई है। उनको नुकसान पहुंचना तय है। उनकी बाली काली पड़ जाएगी। जिसे मंडी में भी उचित मूल्य नहीं मिलेगा। वहीं पिछड़ी प्रजाति की धान की फसल को 30 से 40 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है। अरहर की फसल को 25 प्रतिशत नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि सब्जियों की फसलों को 40 प्रतिशत नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बाढ़ व अतिवृष्टि का गन्ने की फसल पर ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। जिन किसानों ने तोरिया व सरसों की बोआई कर दिया है।
विज्ञापन

यदि उन खेतों में जलभराव अथवा बाढ़ का पानी आया है तो इन किसानों को दोबारा बोआई करनी होगी। सूखे से जिले में फसल को 30 प्रतिशत तक नुकसान हुआ था। जबकि बाढ़ व अतिवृष्टि से फसलों को करीब 50 प्रतिशत तक का नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसान रविवार से मौसम सामान्य होने के तुरंत बाद अरहर, मक्का, दलहनी व तिलहनी फसलों के खेतों का पानी गन्ना व धान के खेतों की ओर काट कर निकाल दें। इससे उन्हें फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed