फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   26 more found corona infected, nine healthy

26 और मिले कोरोना संक्रमित, नौ हुए स्वस्थ

Thu, 17 Feb 2022 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
26 more found corona infected, nine healthy
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। जिले में बुधवार रात आई रिपोर्ट में 26 लोग और कोरोना संक्रमित मिले। जबकि नौ लोग स्वस्थ भी हुए हैं। मौजूदा समय जिले में 117 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमितों की संख्या कभी घट तो कभी बढ़ रही है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में 26 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें कुन्नपुर में एक, रेहरा में एक, सोनपुर में एक, अहिरनपुरवा बेलकर में एक, गिलौला में एक, भिनगा नई बाजार में एक, गुलरा में एक, एचडीसी हरिहरपुररानी में एक, ओरीलाल पुरवा में एक, पुरानी बाजार भिनगा में एक, मंगलभट्ठा में एक, गिलौला के मनकौरा में एक, असईपुरवा में एक, बैरागीजोत में एक, भयापुरवा में एक, गोठवा में एक, लक्ष्मनपुर बाजार में एक, पिपरहवा में एक, बनकटवा में एक, खौडऱा में एक, नरपत पुर में एक, इटवरिया में एक, कैलाशपुर में एक, बसभरिया में एक, नारायनजोत में एक व शिवदहा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। जबकि नौ व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

देखा जाए तो अब तक कुल 665407 लोगों की जांच कराई गई। साथ ही 8403 लोगों ने गैर जिलों में अपनी जांच कराई। इनमें से 664494 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जबकि 913 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। मिले सभी संक्रमित होम क्वारंटीन किए गए हैं। जिले में इस दौरान 150 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इनमें इकौना 28, गिलौला 31, भंगहा 26, जमुनहा 23, सिरसिया 22 व भिनगा में 20 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। जिसे देखते हुए डॉ. एपी भार्गव ने जिलेवासियों से कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed