फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   24 teams deployed to monitor home quarantined people

होम क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी को 24 टीम तैनात

Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
24 teams deployed to monitor home quarantined people
श्रावस्ती। होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों पर निगाह रखने के लिए गुरुवार को पुलिस की चौबीस टीम बनाई गई हैं। यह टीमें क्षेत्रों में जाकर भ्रमण कर चिह्नित लोगों पर नजर रखेंगी। जांच करेंगी की होम क्वारंटीन किये गए लोग नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। टीमों का गठन थानावार किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के कारण जिले में लगभग पांच हजार सात सौ लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। इसके बाद भी यह लोग अपने गांव में घूम रहे हैं। जिसके चलते क्वारंटीन सुरक्षा का चक्र टूट रहा है। इस सुरक्षा चक्र को ठीक करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। यह टीम होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की जांच करेगी की यह चौदह दिनों तक क्वारंटीन में है या फिर गांव में घूम रहे हैं। इसके लिए जिले में चौबीस टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

इन टीमों में कोतवाली भिनगा, सिरसिया व मल्हीपुर में पांच-पांच टीम, थाना गिलौला में दो टीम, थाना सोनवा में तीन टीम व थाना इकौना में चार टीम लगाई गई हैं। जो थानाक्षेत्रों में भ्रमण कर क्वारंटीन में रखे गए लोगों पर नजर रखेंगी। इन टीमों द्वारा सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से घूम कर होम क्वारंटाइन किये गए लोगों पर नजर रखेंगी। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की सूची टीम को दी गई है। यदि कोई व्यक्ति गांव या फिर कही बाहर घूमता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed