फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   24 bags of wood recovered, two arrested

24 बोटा लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2020 09:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
24 bags of wood recovered, two arrested
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना पुलिस ने शनिवार रात इकौना तहसील तिराहे के निकट मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप को रोका। जिसमें पुलिस ने 24 बोटा खैर की लकड़ी बरामद की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इकौना में तैनात थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र कनौजिया सहित आरक्षी शनिवार रात गश्त पर निकले थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बौद्ध परिपथ से एक पिकअप बलरामपुर जा रहा है। जिस पर चोरी की खैर की लकड़ी लदी है। इस पर थाना प्रभारी ने तहसील तिराहा पर वाहन जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच के दौरान एक पिकअप आता दिखा। जिसे पुलिस ने रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में खैर की 24 बोटा लकड़ी लदी मिली। जिसे वन रेंजर अशोक कुमार, वन दरोगा जगदीश प्रसाद कुरील को बुला कर उसकी माप कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोड़पुरवा निवासी कृष्ण प्रसाद यादव व इकौना के ग्राम लयबुढ़वा इंटवरिया निवासी छेदी राम के रूप में हुई। जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं मिली लकड़ी को वाहन सहित इकौना थाने लाकर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed