फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   22 found infected including policeman, 13 remain healthy

पुलिसकर्मी समेत 22 मिले संक्रमित, 13 हुए स्वस्थ

Sun, 06 Sep 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
22 found infected including policeman, 13 remain healthy
श्रावस्ती। भिनगा नगर के मोहल्ला सत्तीचौरा में रविवार को एक ही परिवार के आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही सिरसिया थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी सहित 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं रविवार को 13 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रही है। लोगों की लापरवाही के कारण संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में भिनगा नगर के मोहल्ला सत्तीचौरा में एक ही परिवार के आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही सिरसिया थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

वहीं भिनगा के सदान अपार्टमेंट में एक, डीएम आवास कॉलोनी में एक, हनुमानगढ़ी में एक व गिरिजाघर में दो, गिलौला के नई मसजिद में एक, गिलौला बाजार में एक, जमुनहा के धोबियनपुरवा में दो, इकौना के खरगौरा गनेश में दो, मध्यनगर व तिलकपुर में एक एक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही भिनगा नगर के सत्तीचौरा को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। अन्य स्थलों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वहीं रविवार को जमुनहा बाजार निवासी पांच, भिनगा के दो, इकौना के कटरा निवासी दो, सिरसिया के बेचईपुरवा में एक, बालापुर में दो व सिरसिया बाजार में एक व्यक्ति कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुआ।
जिले में कोरोना जांच की स्थिति
जिले में अब तक 24296 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 23749 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 749 लोग संक्रमित मिले। 602 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 136 लोग अब भी कोरोना संक्रमित हैं। वहीं 11 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।

जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले, वहां 200 मीटर परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 177 पहुंच चुकी है। इनमें से 96 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 18, गिलौला में 17, भंगहा में 15, जमुनहा में 10, सिरसिया में 14 व भिनगा नगर में 23 स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed