फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   श्रावस्ती में नेपाली चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

श्रावस्ती में नेपाली चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती में नेपाली चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
श्रावस्ती। नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही चार किलो चरस गुरुवार भोर सीमा क्षेत्र से बरामद हुई। इस दौरान सिरसिया पुलिस व एसएसबी के जवानों ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


तस्कर को चरस सहित सिरसिया थाने लाया गया, जहां से बाद में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी ई कंपनी सुईया के प्रभारी निरीक्षक भरत भूषण को गुरुवार भोर सूचना मिली कि एक तस्कर नेपाल से चरस लेकर भारतीय क्षेत्र में आ रहा है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक ने कमांडेंट सीएस तोमर को दी। कमांडेंट के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ने सूचना थाना प्रभारी सिरसिया राहुल सिंह यादव को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रभारी निरीक्षक भरत भूषण, राहुल सिंह यादव व राजपुर चौकी प्रभारी किसलय मिश्र ने पुलिस कर्मियों व एसएसबी जवानों के साथ सीमा पर नाकेबंदी की।

इस दौरान नेपाल से एक व्यक्ति आता दिखा। जो पुलिस व एसएसबी के जवानों को देख वापस नेपाल भागने लगा। इस पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

उसके कब्जे से टीम ने चार किलो 24 ग्राम नेपाली चरस बरामद की। तस्कर की पहचान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर निवासी रामसमुझ के रूप में हुई। तस्कर को चरस सहित सिरसिया थाने लाया गया।

जहां उसके विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed