फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   इकौना में चार व जमुनहा में 21 लोगों ने कराए नामांकन

इकौना में चार व जमुनहा में 21 लोगों ने कराए नामांकन

Wed, 21 Jun 2017 05:47 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
इकौना में चार व जमुनहा में 21 लोगों ने कराए नामांकन
बीडीसी को चार व प्रधान पद पर 21 ने भरा परचा
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए जमुनहा और इकौना में हुआ नामांकन
श्रावस्ती विधायक की पुत्री का निर्विरोध बीडीसी बनना तय
इकौना/जमुनहा (श्रावस्ती)। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन जमुनहा क्षेत्र में तीन प्रधान पदों के लिए 21 लोगों ने नामांकन कराया। वहीं इकौना क्षेत्र के दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए विधायक पुत्री सहित दंपती ने नामांकन पत्र आरओ के समक्ष प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक महिला ने अपना नामांकन कराया। नामांकन के बाद श्रावस्ती विधायक की पुत्री का निर्विरोध चुना जाना तय है। यदि दंपती में सहमति बनी तो उनमें से किसी का निर्विरोध चुना जाना भी तय है।

जमुनहा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवानपुर भैंसाही, चमरपुरवा व सुजानडीह में ग्राम प्रधान का पद रिक्त है। इसके लिए रिटर्निंग आफीसर खंड शिक्षाधिकारी हरिहरपुररानी दिनेश कुमार वर्मा के समक्ष मंगलवार को 21 लोगों ने अपना नामांकन कराया। इसमें सुजानडीह में प्रधान पद के लिए चार, भगवानपुर भैसाही में सात व चमरपुरवा में प्रधान पद के लिए दस लोगों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। वहीं इकौना के वार्ड संख्या 98 कटरा में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर उनकी पुत्री नीतू पांडे ने ही नामांकन कराया। नीतू का निर्विरोध बीडीसी बनना तय है। वहीं क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 महरौली से पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शुक्ला व उनकी पत्नी कुसुम शुक्ला की ओर से नामांकन पत्र आरओ खंड शिक्षाधिकारी इकौना ओमप्रकाश पाल के समक्ष जमा किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के धर्मपुर व भरथापुर में ग्राम पंचायत सदस्यों के दो पदों में से धर्मपुर से ममता ने ही नामांकन कराया। भरथापुर में कोई नामांकन नहीं हुआ। यदि दंपती में से किसी एक ने नाम वापस लिया तो दूसरे का भी निर्विरोध चुनना जाना तय है। नाम वापसी के लिए 24 जून की तिथि निर्धारित है। यदि आवश्यक हुआ तो इन पदों पर एक जुलाई को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed