{"_id":"6828ded9ea323171330fa317","slug":"19-transferred-including-four-station-incharges-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111338-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चार थाना प्रभारियों सहित 19 का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चार थाना प्रभारियों सहित 19 का तबादला
Sun, 18 May 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 18 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। एसपी घनश्याम चौरसिया ने शुक्रवार रात चार थाना प्रभारियों समेत 19 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक इकौना को पुलिस लाइन भेजा गया है।
वहीं, इकौना में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार दुबे को शुक्रवार रात एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर मॉनिटरिंग सेल प्रभारी रहे निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडेय को इकौना का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक भिनगा रहे भानु प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी, एएसटी थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद दानिश आजम को अपराध शाखा (विवेचना सेल) का प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक सिरसिया राजकुमार सरोज को प्रभारी निरीक्षक, भिनगा तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक भिनगा शैलकांत उपाध्याय को थानाध्यक्ष सिरसिया बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात रहे मुख्य आरक्षी बाल कुंवर को डीसीआरबी, सुशील कुमार को सोनवा व मल्हीपुर में तैनात रहे रवि कुमार गौतम को यूपी-112 भेजा गया है। आरक्षी मानवेंद्र चौधरी को पुलिस लाइन से गोपनीय कार्यालय, नीरज कुमार प्रसाद को मल्हीपुर से 112, संजीव कुमार को हरदत्त नगर गिरंट से 112, संतोष कुमार गौतम को 112 से सिरसिया, गिलौला के गोविंद कुमार को 112, इकौना की बीना कुमारी को सोनवा, गिलौला की प्रीति राना को 112, इकौना की अदिति व ममता को 112 तथा कटरा की मुन्नी को मल्हीपुर थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
मुकेश चंद्र उत्तम बने एएसपी
जिले में तैनात रहे एएसपी प्रवीण कुमार यादव को एएसपी (यातायात) अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एएसपी (यातायात) अलीगढ़ रहे मुकेश चंद्र उत्तम को जिले का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।