फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   16743 student attampeted in up board exam

पच्चीस केंद्रों पर 16743 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Tue, 12 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
16743 student attampeted in up board exam
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा का केंद्र, परीक्षार्थी की संख्या सहित अन्य विवरण की लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी गई है। 18 फरवरी से जिले में हिंदी प्रशभनपत्र के साथ परीक्षा का शुभारंभ होगा। इसके लिए पच्चीस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 16743 परीक्षार्थी अपनी परीक्षा देंगे। इन परीक्षार्थियों में 9481 हाईस्कूल व 7262 इंटर मीडिएट के छात्र शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अभी से ही तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड द्वारा जारी कर दी गई है। जारी सूची में बनाए गए पच्चीसों केंद्र लगभग पुराने ही हैं। इनमें से साठ फीसदी बनाए गए परीक्षा केंद्र अनुदानित स्कूल हैं। जहां भौतिक संसधन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को आवंटित छात्र संख्या का भी प्रकाशन कर दिया है।
विज्ञापन

सर्वाधिक छात्रों की संख्या जगतजीत इंटर कालेज इकौना में 1334 व सबसे कम संख्या अबू आसिम आजमी इंटर कालेज में 255 छात्रों के साथ बनाया गया है। वहीं एक हजार छात्रों से अधिक की संख्या जिले के मात्र छह स्कूल हैं। जिसमें सीआरबी इंटर कालेज में 1183, नेहरू स्मारक में 1189, एलबीएस इंटर कालेज वीरगंज में 1056, श्रीअलक्षेंद्र इंटर कालेज भिनगा में 1205 व आचार्य चाणक्य इंटर कालेज महरौली में 1066 हैं। बाकी सभी में छात्रों की संख्या एक हजार से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इंटर मीडिएट में सर्वाधिक छात्र संख्या वाला स्कूल भी जगतजीत इंटर कॉलेज है। जहां इंटर में छात्रों कर संख्या 633 व दूसरे नंबर पर नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज है। जहां इंटर के छात्रों की संख्या 567 है। जबकि इंटर में सबसे कम छात्रों की संख्या तपसी इंटर कॉलेज सेमरहना में हैं। यहां इंटर में छात्रों की संख्या मात्र 65 है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
सीआरबी इंटर कॉलेज कटरा, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला, प्राचार्य राम समुझ किसान इंटर कॉलेज लक्ष्मननगर, एलबीएस इंटर कॉलेज वीरगंज, तपसी इंटर कॉलेज सेमरहना, श्री अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा, बीपीएल इंटर कॉलेज अमवा, शारदा इंटर कॉलेज भंगहा, किसान इंटर कॉलेज सुविखा, बैजनाथ इंटर कॉलेज भारी गांव सोनवा, जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा, राजेंद्र दास जनजातीय इंटर कॉलेज मसहाकला शामिल हैं।
इसके अलावा एसएमएसपी इंटर कॉलेज तुलसीपुर, बाबा जगदहा इंटर कॉलेज घुड़दौरिया, अब्बू आसिम आजमी इंटर कॉलेज परसोहना, श्रीप्रकाश सिंह इंटर कॉलेज मैरिया, श्री टीके आदर्श इंटर कॉलेज सिरसिया, राहुल स्मारक इंटर कॉलेज असईपुरवा, राजकीय हाईस्कूल जोगनी, आडीएम इंटर कॉलेज महादेवा नासिरगंज, एबीएनआईसी इकौना, बीपी इंटर कॉलेज दुर्गाधाम हसनाभारी, एसपी रणजीत सिंह इंटर कॉलेज तिलकपुर, आचार्य चाणक्य इंटर कॉलेज महरौली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

एडीएम योगानंद पांडे ने बताया कि किस परीक्षा केंद्र को कहां का केंद्र बनाया गया है। इसकी सूची बोर्ड द्वारा जारी कर दी गई है। इसी के साथ जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस बार सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed