फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   162 disabled children received assistive devices

Shravasti News: 162 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण

Sat, 06 Dec 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 06 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
162 disabled children received assistive devices
दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान करते जनप्रतिनि​धि व अ​धिकारी।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में शिविर लगाकर शुक्रवार को 162 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्रावस्ती विधायक दद्दन मिश्रा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने डीएम व एसपी के साथ दिव्यांग बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में मौजूद बच्चों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है। कई लोग यह धारणा बना लेते हैं कि दिव्यांग बच्चे अपनी दिव्यांगता के कारण विद्यालयीय शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते हैं, लेकिन यह हमारा भ्रम है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि आज विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगों ने यह साबित कर दिया है कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है, यदि इन्हें अवसर प्रदान किया जाए, तो ये बच्चे सामान्य बच्चों की भांति अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि भगवान ने दिव्यांग बच्चों को अनेक गुणों से परिपूर्ण किया है, बस आवश्यकता इस बात की है कि इन बच्चों को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए अवसर प्रदान किया जाए। समग्र शिक्षा अभियान में ऐसे बच्चों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। समग्र शिक्षा अभियान योजना के तहत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण देना उनमें से एक है।


कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्री लाल, एसपी राहुल भाटी, बीएसए अजय कुमार ने भी संबोधित किया। जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि 11 सितंबर के मेजरमेंट कैंप में 291 बच्चों का परीक्षण एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञों ने किया था। उनमें से 14 को ट्राईसिकिल, 12 को व्हीलचेयर, सात बच्चों को सीपी चेयर, आठ को वैशाखी, 12 को रोेलेटर, छह बच्चों को ब्रेल किट, 32 बच्चों को टीएलएम किट, 64 बच्चों को हियरिंग एड आदि दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed