फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   एएसपी के निर्देश का दिखा असर, जमुनहा क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण

एएसपी के निर्देश का दिखा असर, जमुनहा क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण

Sun, 16 Jun 2019 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
एएसपी के निर्देश का दिखा असर, जमुनहा क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण
श्रावस्ती। जाम की समस्या से जूझ रहे नगर व कस्बे के लोगों को अब इससे जल्द ही निजात मिलेगी। इसके लिए एएसपी की सख्ती का असर दिखने लगा है। उनकी सख्ती के बाद हरकत में आई मल्हीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे द्वारा थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान थाना प्रभारियों को पैदल गश्त बढ़ाने, गश्त के दौरान पटरियों पर व्याप्त अतिक्रमण हटवाने, वाहनों व संदिग्ध लोगों की जांच के साथ ही कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया जा रहा है। इसका असर अब दिखने लगा है। शनिवार शाम मल्हीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौराहा व बदला चौराहा पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जमुनहा हौसला प्रसाद सहित उपजिलाधिकारी जमुनहा के साथ पैदल गश्त किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मल्हीपुर चौराहा, बदला चौराहा पर मार्ग की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण न करें। अन्यथा उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इस मौके पर मल्हीपुर थाने के सभी उप निरीक्षक व सभी पुलिस चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही यहां भी चलेगा अभियान
भिनगा नगर के नई बाजार, खलवा बाजार, खैरीमोड़ दहाना मार्ग, तहसील मार्ग, मंगलभट्ठा, इकौना के बाईपास, बस अड्डा मार्ग, इकौना मार्ग, गिलौला कटरा, सिरसिया व लक्ष्मनपुर सहित बेचईपुरवा, तालबघौड़ा आदि बाजारों में औचक रुप से अतिक्रमण हटवाओ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई भी होगी। कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल अतिक्रमण हटा लें।
-बीसी दुबे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed