फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   मंदिर में नहीं स्थापित हो सकी दुर्गा प्रतिमा, पुलिस ले गई साथ

मंदिर में नहीं स्थापित हो सकी दुर्गा प्रतिमा, पुलिस ले गई साथ

Sun, 16 Jun 2019 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में नहीं स्थापित हो सकी दुर्गा प्रतिमा, पुलिस ले गई साथ
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। तरवा तालाब स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर की खंडित प्रतिमा शनिवार को सोनवा पुलिस व जमुनहा तहसील प्रशासन ने बदलने से रोक दिया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पहुंची पुलिस नवीन दुर्गा प्रतिमा अपने साथ थाने ले गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस एसडीएम का आदेश बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र सोनवा के ग्राम अकारा स्थित तरवा तालाब के पास प्राचीन दुर्गा मंदिर स्थित है। इसमें स्थापित दुर्गा प्रतिमा कुछ समय पूर्व खंडित हो गई थी जिसे बदलने के लिए पुजारी फलहारी बाबा द्वारा दूसरी प्रतिमा मंगाई गई थी। प्रतिमा को मंदिर में स्थापित करने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच ग्राम प्रधान मनोहर लाल वर्मा ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मंदिर को ग्राम समाज की भूमि बताया।
विज्ञापन


प्रधान द्वारा सार्वजनिक भूमि पर प्रतिमा स्थापित किये जाने का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग भी की गई थी। मामले को विवादित मानकर शनिवार को मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार जमुनहा जानकी प्रसाद शुक्ल व प्रभारी निरीक्षक सोनवा हरिसेवक शुक्ल ने पुजारी को प्रतिमा की स्थापना करने से रोक दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस नवीन दुर्गा प्रतिमा अपने साथ थाने ले आई। इससे ग्रामीणों में ग्राम प्रधान सहित तहसील व पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस व तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई को भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी जमुनहा मायाशंकर यादव के आदेश पर की गई है।
-जेपी शुक्ल, नायब तहसीलदार, जमुनहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed