{"_id":"5d0672588ebc3e578a54a03b","slug":"15607035645-srawasti-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के प्रति गंभीर बने पुलिस कर्मी ....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के प्रति गंभीर बने पुलिस कर्मी ....
विज्ञापन
श्रावस्ती। थानों की बदहाल सफाई व्यवस्था की मिली रिपोर्ट के बाद एसपी द्वारा आरआई सहित सभी पुलिस अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों और सेल प्रभारियों को सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसके अनुपालन में रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों व मातहतों ने कार्यालयों सहित परिसर की सफाई की।
पुलिस कर्मियों द्वारा सफाई व्यवस्था को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसका खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे द्वारा किए गए थानों के औचक निरीक्षण में हुआ। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक भवन, कार्यालय, मेस, बैरक, आवास व शौचालय सहित परिसर में जगह-जगह गंदगी देखने को मिली। इतना ही नहीं दीवारों पर भी गंदगी दिखी जबकि भवन के अंदर जाले लगे हुए थे।
इसकी रिपोर्ट एएसपी द्वारा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को दी गई थी जिसे संज्ञान में लेते हुए एसपी द्वारा सभी अधिकारियों व प्रभारियों को अपने-अपने कार्यालय सहित परिसर की सामूहिक सफाई का निर्देश दिया गया था। इसी के अनुपालन में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा, इकौना व जमुनहा सहित रिजर्व पुलिस लाइन, भिनगा कोतवाली, मल्हीपुर, सिरसिया, इकौना, सोनवा, गिलौला, फायर सर्विस व पुलिस कार्यालय के साथ ही चौकियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों सहित ग्राम प्रहरियों द्वारा परिसर, कार्यालय व बैरक आदि की सफाई की गई।